तेज रफ्तार और लापरवाही से कार भिड़ी, महिला घायल

इंदौर. राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें एक महिला घायल हो गई और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा. दोनों ही घटनाओं में तेज गति और लापरवाही को हादसे की वजह बताया जा रहा है.

राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि डीआरएक्स 3 साईं परिसर पाराशर नगर निवासी 38 वर्षीय हर्षल गड़करी अपनी कार चला रहे थे, तभी प्रगति नगर कॉलोनी में एक तेज रफ्तार कार अचानक सामने आ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि हर्षल की कार का बंपर, हेडलाइट और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसी तरह की एक घटना ठीक उसी समय एक और सड़क हादसा हुआ. ग्राम आकोलिया, पीथमपुर निवासी शुभम मीणा (26) अपनी कार चला रहे थे. तभी एक लापरवाह चालक ने बिना सिग्नल दिए उनकी कार को बाईं तरफ से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार में बैठी पूजा मैडम को सिर में गहरी चोट आई और खून निकलने लगा. दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात कार चालकों के प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की है.

Next Post

विजयनगर पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियार, आरोपी गिरफ्तार

Fri Feb 21 , 2025
इंदौर. विजयनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजय नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना रात 8:50 बजे की है. सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इस […]

You May Like