​ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़: दिल्ली AIIMS की टीम ने भोपाल में किया दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा की मौत मामले में जांच ने नया मोड़ ले लिया है। रविवार को दिल्ली एम्स से पहुंचे विशेषज्ञ डॉक्टरों के दल ने फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुधीर गुप्ता ने नेतृत्व में भोपाल एम्स में शव का दोबारा पोस्टमार्टम शुरू किया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा घेरे में रखा गया है, और वीडियोग्राफी कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिससे मामले की संवेदनशीलता साफ दिखाई दे रही है।

आज सुबह से ही भोपाल एम्स परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। दिल्ली से आई मेडिकल टीम को सुरक्षा के बीच सीधे मोर्चरी तक ले जाया गया। टीम में एक महिला विशेषज्ञ डॉक्टर भी शामिल हैं। पोस्टमार्टम के दौरान मीडिया की आवाजाही को रोके रखा गया और डॉक्टरों को किसी भी तरह की बातचीत से दूर रखा गया।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियां इस बार पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मामले की सबसे अहम कड़ी मान रही हैं। इसी वजह से पूरी कार्रवाई गोपनीय तरीके से की जा रही है। हाईप्रोफाइल बन चुके इस मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं और दोबारा पोस्टमार्टम से कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

सुमंगलम को गारमेंट शॉप स्थापना के लिए 1 करोड़ रूपये मंजूर

Sun May 24 , 2026
सिंगरौली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को करोड़ों रुपये के हितलाभ वितरित किए।एनआरएलएम की सीसीएल योजना के तहत 169 स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज, मत्स्य पालन एवं अन्य गतिविधियों के लिए 4 करोड़ 50 हजार रुपये प्रदान […]

You May Like