सुमंगलम को गारमेंट शॉप स्थापना के लिए 1 करोड़ रूपये मंजूर

सिंगरौली : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार, उद्यमिता एवं आजीविका संवर्धन योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को करोड़ों रुपये के हितलाभ वितरित किए।एनआरएलएम की सीसीएल योजना के तहत 169 स्व-सहायता समूहों को बैंक लिंकेज, मत्स्य पालन एवं अन्य गतिविधियों के लिए 4 करोड़ 50 हजार रुपये प्रदान किए गए। एमएसएमई योजना अंतर्गत मे. न्यू सुमंगलम को गारमेंट शॉप स्थापना हेतु 1 करोड़ रुपये, मे. अभय राज एंड संस को कमर्शियल व्हीकल क्रय के लिए 44 लाख 50 हजार रुपये तथा मे. पारुल इंडस्ट्रीज को होलसेल बिल्डिंग मैटेरियल्स व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत मो. साहिल को जिम स्थापना के लिए 15 लाख रुपये, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना अंतर्गत मनीष साकेत को आटा मिल के लिए 10 लाख रुपये एवं संजीव कुमार शाह को क्लाउड किचन के लिए 10 लाख रुपये प्रदान किए गए। पीएम स्वनिधि योजना के तहत मनीषा सोनी को 50 हजार रुपये का ऋण वितरित किया गया। वहीं निजी कस्टम हायरिंग योजना के तहत आदित्य कुमार शाह को 8 लाख 41 हजार 520 रुपये तथा विकेश कुमार द्विवेदी को 8 लाख 6 हजार 882 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई।

Next Post

सीधी में नशे के सौदागरों पर बड़ा एक्शन: पुलिया के नीचे छिपाई गईं 3,480 शीशियां बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज

Sun May 24 , 2026
सीधी: पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत जिले में नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र हेमंत चौहान के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त […]

You May Like