
इंदौर. विजयनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. विजय नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अमित सिंह ने बताया कि घटना रात 8:50 बजे की है. सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इस पर पुलिस ने पाकीजा शोरूम के पीछे भमौरी क्षेत्र, विजय नगर में दबिश दी और वरुण तिवारी (25), निवासी नेहरू नगर को हिरासत में लिया. पूछताछ में वरुण तिवारी चाकू रखने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. विजयनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की.
