कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

सीहोर। अघोषित लोड शेडिंग व बिजली कटौती को बंद कराने की मांग को लेकर करणी सेना युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में अल्हादाखेड़ी, मोगरा राम, हसनाबाद जहांगीरपुर, नयापुरा, धबोटी, धामनखेड़ा खामलिया, पचामा, थूना सहित आसपास के एक दर्जन गांवो के किसानों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया.

गौरतलब है कि जिले में भीषण गर्मी के बीच दो से तीन बार बिजली कटौती की जा रही है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं बीमार व्यक्ति रात भर गर्मी में तड़पने के लिए मजबूर हो रहे हैं. छात्र-छात्राएं बिजली नहीं होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं. पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है. किसानों की सिंचाई व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्र की पीने के पानी की आपूर्ति पानी की मोटर नहीं चलने के कारण ठप हो गई है.

प्रदेशध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने कहा कि विद्युत कंपनी द्वारा रात्रि के समय लाइट कटौती की जा रही है. विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करते हंै तो लोड शेडिंग का कहकर बिजली कटौती से पल्ला झाड़ लेते हैं. अनावश्यक बिजली कटौती से भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, एवं बीमार लोग बहुत परेशान है, रात्रि में बिजली कटौती की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही है. अंधेरे की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में सांप, बिच्छू आदि का भय बना हुआ है. रात्रि में चार से पांच घंटे लाइट कटौती हो रही है और दिन के समय में भी मेंटेनेंस के नाम पर कटौती हो रही है. प्रदर्शन में विष्णु, योगेश मेवाड़ा, करण सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रवि राजपूत, अजय मेवाड़ा आदि शामिल थे.

 

Next Post

नवागत एसपी ने किया थानों का निरीक्षण

Tue May 26 , 2026
बुधनी। सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अनुभाग का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया. उन्होंने सलकनपुर मंदिर, आवली घाट, बुदनी घाट एवं बांद्राभान घाट पहुंचकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए. एसपी ने थाना रेहटी, थाना बुदनी, थाना शाहगंज एवं […]

You May Like