जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली थी मृतक के शरीर में चोट के निशान थे। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोपी और मृतक कौन है इसका अब तक पता नहीं चल सका है पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के साथ शिनाख्तगी के प्रयास में जुटी हुई है।
विदित हो कि शनिवार को एक अज्ञात युवक का शव ग्राम बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास शनिवार को संदिग्ध अवस्था में मिला था जिसके सिर पर चोट है। मृतक की उम्र करीबन 45 साल है जो सफेद रंग की हाफ शर्ट पहना है जिसकी पीठ तरफ जबलपुर फेफड़ों को बचाओ छपा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम किया था।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी और शव को हमलावर यहां लाकर फेंक गया था। पुलिस पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास करते हुए गुमशुदगी रिकॉर्ड को खंगाल रही है लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। आरोपित कौन है इसका भी पता नहीं चल सका है मामले की विस्तृत जांच पड़ताल जारी है।
