उप्र में रहने वाली युवती से होगी पूछताछ

ट्रिपल आईटी छात्रावास सेे गिरे छात्र की मौत का मामला
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ट्रिपल आईटी की बिल्डिंग से 30 सितम्बर को संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरे छात्र की मौत के मामले में अब उप्र में रहने वाली एक युवती से पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है। दरअसल पुलिस ने जब मृतक छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो एक नंबर ऐसा मिला जिससे मृतक सबसे अधिक बातचीत हुई है। इसके बाद साइबर सेल की मदद से जांच पड़ताल शुरू हुई तो नंबर उप्र निवासी एक युवती का निकला। जिसके बाद पुलिस अब युवती से पूछताछ की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद हो सकता है कि छात्र की मौत का कारण पता चल सके।

विदित हो कि उत्कर्ष तिवारी पिता चन्द्र कुमार तिवारी 19 वर्ष निवासी बरपुर बलवरगंज जैनपुर उत्तर प्रदेश का ट्रिपल आईटी में डीएम का छात्र था। 30 सितम्बर को मंगलवार दोपहर 12.30 बजे वह अचानक बिल्डिंग से गिर गया था। हादसे में उसे सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई थी। जिसे एम्बुलेंस से घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गया गया जहां दोपहर 1 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। एक अक्टूबर को उप्र से जबलपुर पहुंचे मृतक के परिजनों हत्या का आरोप लगाया था। घटना के बाद से पुलिस छात्र का मोबाइल फोन गायब था जिसकी तलाश की जा रही थी।बाद में मोबाइल झाडिय़ों से बरामद कर लिया गया था।
एक माह बाद भी अनसुलझा है प्रकरण
प्रकरण एक माह बाद भी अनसुलझा है। छात्र के मोबाइल की फॉरेंसिंक जांच के साथ डाटा रिकवर के लिए भेजा गया है। मामले की जांच हत्या, आत्महत्या एंगल पर उलझी हुई है। डुमना चौकी प्रभारी नितिन पांडे ने बताया कि छात्र की मोबाइल की पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली है। सस्पेक्टेड नंबरों को चिहिन्त किया गया है। उत्कर्ष ने एक युवती से सबसे अधिक बात की है जिससे पूछताछ होगी।

Next Post

शहर विकास के कार्य को नहीं छोड़ेंगे अधूरा: विधायक राय

Mon Nov 3 , 2025
सीहोर। विधायक सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में शहर के वैशाली नगर से चाणक्यपुरी तक सीसी सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर भी सम्मिलित रहे. अतिथियों का वार्ड पार्षद और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सीताराम यादव और […]

You May Like

मनोरंजन