शेयर बाजारों में शुरुआती तेजी; धातु, बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली

मुंबई, 27 अक्टूबर (वार्ता) विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते की दिशा में हुई प्रगति से अन्य एशियाई बाजार भी अच्छी बढ़त में रहे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85.51 अंक की बढ़त में 84,297.39 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 245.97 अंक (0.29 प्रतिशत) की तेजी के साथ 84,457.85 अंक पर था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 48.05 अंक ऊपर 25,843.20 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 82.70 अंक यानी 0.32 फीसदी ऊपर 25,877.85 अंक पर था।

धातु, बैंकिंग, रियलिटी और तेल एवं गैस समूहों में ज्यादा तेजी रही।

सेंसेक्स की बढ़त में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और टाटा स्टील का सबसे अधिक योगदान रहा।

Next Post

पूर्वोत्तर अर्जेंटीना में आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तेरह लोगों की मौत

Mon Oct 27 , 2025
ब्यूनस आयर्स, 27 अक्टूबर (वार्ता) अर्जेंटीना के पूर्वोत्तर प्रांत मिसियोनेस में रविवार को एक डबल-डेकर यात्री बस और एक कॉम्पैक्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। मिसियोनेस सरकार के अनुसार, यह […]

You May Like