यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाली दण्डवत रैली

भिण्ड। फूप कस्बे में यूजीसी को काला कानून बताते हुए इसके विरोध में परशुराम सेना व सवर्ण समाज द्वारा भदाकुर तिराह से नगर परिषद कार्यालय तक एक किमी दण्डवत रैली निकाली गई। इस दौरान यूजीसी कानून को वापस लिए जाने की मांग की गई एवं राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, प्रभांशु बौहरे, रॉकी तोमर, शुभम पचौरी, आदित्य भदौरिया, मानव जैन, राज चौहान, सुमित भदौरिया, ऋषव भदौरिया, विनोद शर्मा, बाँके बिहारी शर्मा, सुनील चौधरी, राजेश दुबे, महेन्द्र पुरोहित, प्रभांशु बौहरे, शीबू शर्मा, नीरज शर्मा, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Next Post

चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत

Thu Feb 5 , 2026
ग्वालियर। डबरा के पास अनंतपेठ रेलवे यार्ड में ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निवासी थे और मुंबई से लौटते हुए नागपुर से दिल्ली जा रहे थे। मृतकों की पहचान अरवाज अली पुत्र कौशर अली और मोहम्मद अयान पुत्र […]

You May Like