सर्विस रोड के परखच्चे उड़े जिम्मेदार मौन 

सतना: शहर के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 में बनाई गई सर्विस लेन की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. गड्ढों में तब्दील हो चुकी हिचकोले मारती सर्विस लेन की मरम्मत के बिना टोल वसूले जाने से लोगों में आक्रोश पनप रहा है शहर के बाहर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 39 में बनाई गई सर्विस रोड राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है करोड़ों की लागत से निर्मित इस बायपास में शहर में प्रवेश के लिए लगभग पाँच से अधिक एंट्री और एग्जिट सर्विस लेन बनाई गई है  एमपीआरडीसी द्वारा निर्मित की गई सर्विस रोड के अधूरे कार्य राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं शहर में प्रवेश लेने बनाई गई सर्विस रोड की स्थति बेहद ख़राब हो चुकी है बड़े गड्ढे, उड़ते धूल के गुबार, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें, धूल मिट्टी से सनी सर्विस रोड खुदा अपनी बदहाली बयाँ कर रही है इनमे से कुछ सर्विस रोड ऐसी हैं जो किसी गांव के खेतों से निकलने वाले रास्ते की तरह हैं जिनमे थोड़ा पानी गिरने पर वाहनों का निकलना तो दूर, इस मार्ग से पैदल गुजरना भी दूभर हो जाता है. इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि सड़क के मेंटेनेंस के बिना ही मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा धड़ल्ले से टोल टैक्स की वसूली भी लगातार की जा रही है जो सीधे तौर पर प्रशासन की घोर लापरवाही और जनता की मजबूरी का फायदा उठाने जैसा है.
दुर्घटनाओं की सड़क
बदहाल सड़क में उपजे बड़े गड्ढे लोगों राहगीरों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं आए दिन उड़ती धूल और गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं इन सड़कों में कई ऐसे स्पॉट हैं जहां प्रतिदिन दो पहिया चालक भ्रम और अचानक आए गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार होते हैं कई बार बड़ी यात्री बसें भी सर्विस लेन के गड्ढों में फंस चुकी हैं ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा तभी सड़क सुधारने का काम किया जायेगा….?
बिना सुविधा के टोल वसूली पर उठ रहे सवाल
नियमों के मुताबिक टोल टैक्स सड़क की बेहतर गुणवत्ता, सुरक्षा और निरंतर रखरखाव के एवज में लिया जाता है. लेकिन सतना – रीवा रोड के मामले में एमपीआरडीसी के अधिकारी पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठे हैं. लंबे समय से सड़क की मरम्मत के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है यहाँ तक की अधूरी पड़ी सड़क पर इसके टोल वसूला जा रहा है वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स लगातार यह सवाल उठा रहे हैं कि जब सड़क पर चलने लायक बुनियादी ढांचा ही नहीं बचा है तो आखिर किस सुविधा का टोल चुकाया जा रहा है.

इनका कहना है :-
सतना से रीवा तक पूरी सड़क ख़राब है सर्विस लेन में बड़े – बड़े गड्ढे हैं धूल उड़ती रहती है पानी भर जाने में कई बार सड़क के गड्ढे दुर्घटना का कारण बनते हैं प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द सड़कों का सुधार कार्य करवाना चाहिए. –   नितिन कुमार

सर्विस लेन है या गांव के खेतों में चलने के लिए बनाया गया ढर्रा डामर का नामो निशान नहीं है सिर्फ़ मिट्टी, धूल, गड्ढे फिर भी टोल टैक्स लिया जा रहा है अधिकारियों की लापरवाही का दंश आम जनमानस को झेलना पड़ रहा है – दीपक मिश्रा

नाम जी सर्विस लेन है सही सलामत घर पहुँचना चुनौती जैसे हो चुका है दुर्घटना होना इन सड़कों में बहुत छोटी बात बन चुकी है प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है तभी इस सड़क के हालत सुधर सकते हैं – मनोज चतुर्वेदी

सड़क के गड्ढे बदहाल सर्विस रोड, सड़क पर बैठे जानवर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब हैं रात में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती इन सड़कों से गुजरना ख़तरों से खेलने जैसा है आये दिन यहाँ लोग दुर्घना का शिकार होते हैं – विभम तिवारी

Next Post

शंघाई मास्टर्स: मेदवेदेव, राफेल और फेलिक्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Sat Oct 10 , 2026
शंघाई, 10 अक्टूबर (वार्ता) पांचवीं वरीयता प्राप्त डेनिल मेदवेदेव, स्पेन के राफेल जोडर और चौथे सीड फेलिक्स ऑगर-एलियासिम ने शंघाई मास्टर्स में शनिवार को खेले गये अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनाई। रूस के स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने वापसी करते […]

You May Like