मार्च पहले सप्ताह से राजेंद्र नगर फ्लाई ओवर पर शुरू होगा यातायात

इंदौर. शहर के एबी रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज से मार्च के पहले हफ्ते में यातायात शुरू हो जाएगा. रेतीमंडी वाली तीसरी भुजा जून तक शुरू होगी, क्योंकि रेलवे विभाग द्वारा पटरी वाले हिस्से का काम अब शुरू किया जाएगा. साथ ही एबी रोड वाले हिस्से में भी पुल के नीचे बोगदो और सर्विस रोड का कार्य भी यातायात शुरू होने के बाद किया जाएगा.

पीडब्ल्यूडी द्वारा राजेंद्र नगर फ्लाई ओवर ब्रिज फरवरी तक पूरा होने का दावा किया गया था, जो पूरा होने वाला है. राऊ से इंदौर और इंदौर से राऊ तरफ जाने के लिए यातायात शुरू कर दिया जाएगा. ब्रिज से यातायात शुरू होनेवाले बाद पुल के नीचे के बचे काम शुरू हो पाएंगे, जो अभी यातायात के लिए रोक रखे हैं. यह बात अलग है कि राजेंद्र नगर रेलवे ओवर ब्रिज की तीसरी भुजा अभी शुरू नहीं होगी, क्योंकि रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा उक्त हिस्से का निर्माण किया जाना है. वह काम अभी रेल पटरी वाले हिस्से की गर्डर लांच और अन्य काम बाकी हैं. पीडब्ल्यूडी ने उक्त ब्रिज अप्रैल 2022 में काम शुरू किया था, जिसको तीन साल बीत चुके है. ब्रिज का काम 18 महीने में ही पूरा करने का समय तय था, लेकिन नर्मदा, ड्रेनेज लाइन शिफ्टिंग का काम समय पर नहीं होने से ब्रिज निर्माण में देरी हो गई. बारिश के बाद पीडब्ल्यूडी ने ठेकदर एजेंसी पर दबाव बनाकर निर्माण कार्य में गति बनवाई.

 

तीन भुजा वाला ब्रिज

राजेंद्र नगर रेलवे क्रॉसिंग पर तीन भुजा वाला ब्रिज बन रहा है. उक्त ब्रिज का ठेका मेसर्स रामप्रकाश गुप्ता कंस्ट्रक्शन को दिया है. 920 मीटर लंबा और फोर लेन चौड़ा है. उक्त ब्रिज की निर्माण लागत 29 करोड़ रुपए है. उक्त की दो भुजा एबी रोड पर और एक भुजा राजेंद्र नगर पर उतरेगी.

 

फरवरी अंत तक पूरा होगा काम

पीडब्ल्यूडी प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने कहा कि ब्रिज से एबी रोड वाली सीधी भुजा पर फरवरी अंत तक काम पूरा हो जाएगा. मार्च के पहले हफ्ते से ब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा.

Next Post

आदर्श रोड पर मल्टीलेवल पार्किंग का महापौर ने किया निरीक्षण

Sat Feb 7 , 2026
इंदौर. शुक्रवार को महापौर ने शहर की आदर्श सड़क पर निर्माणधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया. उक्त मल्टी लेवल पार्किंग अप्रैल में शुरू होने की संभावना है. पार्किंग शुरू होने के बाद शहर के पलासिया और ग्रेटर कैलाश रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने […]

You May Like