
इंदौर. शुक्रवार को महापौर ने शहर की आदर्श सड़क पर निर्माणधीन मल्टी लेवल पार्किंग का निरीक्षण किया. उक्त मल्टी लेवल पार्किंग अप्रैल में शुरू होने की संभावना है. पार्किंग शुरू होने के बाद शहर के पलासिया और ग्रेटर कैलाश रोड पर यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पलासिया स्थित आदर्श रोड पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग योजना का मौका निरीक्षण किया. इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा सुभाष नगर मल्टी लेवल पार्किंग शुरू हो चुकी है. आदर्श रोड पर बीओटी आधार पर जो मल्टीलेवल पार्किंग तैयार हो रही है, उसे अप्रैल तक शुरू करने का लक्ष्य है. इससे आदेश रोड और ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा. निरीक्षण के दौरान यातायात प्रभारी राकेश जैन, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत, पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर सहित संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे.
