
बैतूल। जनपद पंचायत भीमपुर एवं चिचोली में हुये 13 करोड के गबन के मामले के आरोपी को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस जनसंपर्क अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च 2025 को फरियादी इंदिरा मेहतो जिला समन्वयक अधिकारी जिला बैतूल द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद पंचायत कार्यालय भीमपुर एवं जनपद पंचायत चिचोली में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कुल 13 करोड 21 लाख 71 हजार 220 रुपये की राशि का गबन के संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया आवेदन पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420,409,120 (बी) भादवि 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना में प्रकरण के तीन आरोपियो की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी। विवेचना में ज्ञात हुआ कि गबन की कुल राशि में 2 करोड़ 63 लाख रुपए लगभग की राशि शॉपिंग भंडार नामक फर्म जो कि आरोपी युमेंद्र उर्फ दीपक पिता स्व. काशीराम रहांगडाले निवासी इंदौर चला रहा था के खाते में आना पाया गया था। गबन की गई राशि का 1 करोड़ 64 लाख 64हजार रुपए जनपद चिचोली से 98लाख 56 हजार रुपए जनपद भीमपुर से इसके खाते में आया था। पूछताछ में उक्त राशि के खर्च के संबंध में पूछे जाने पर आरोपी ने बताया कि आरोपी द्वारा कुछ पैसा आरोपी राजेंद्र परिहार के कहने पर दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। कुछ पैसा स्वयं के द्वारा खर्च किया गया एवं कुछ पैसा 50 लाख लगभग शिक्षा लाइब्रेरी एनजीओ (जिसका संचालक स्वयं आरोपी था)के अकाउंट में डाला गया था कुछ पैसा राजेंद्र परिहार के कहने पर अन्य खाते में डाला गया है। आरोपी युमेंद्र उर्फ दीपक पिता स्व काशीराम रहांगडाले निवासी इंदौर को 8 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक बैतूल के द्वारा गठित एसआईटी टीम के द्वारा इंदौर से अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी द्वारा 23 लाख रूपये की राशी अभी वर्तमान मे अपने खाते मे होना बताया है । आरोपी को न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया। वहीं प्रकरण के अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाही में एसडीओपी शाहपुर, थाना प्रभारी चिचोली, थाना प्रभारी शाहपुर, उपनिरीक्षक दिलीप यादव, उपनिरीक्षक रवि शाक्य एवं साइबर टीम की अहम भूमिका रही है।
