शादी में जा रहे परिवार के नाश्ते के ब्रेक में कार से जेवर-नकदी चोरी

इंदौर. शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ निकले एक व्यापारी को रास्ते में नाश्ते के लिए रुकना भारी पड़ गया. परिवार दुकान के अंदर था और बाहर खड़ी कार बदमाशों के निशाने पर आ गई. बाइक सवार दो युवकों ने कार का कांच तोड़ा और उसमें रखे जेवर व करीब 44 हजार रुपए लेकर निकल गए. परिवार वापस लौटा, तब चोरी का पता चला.

खातीवाला टैंक के सैफी नगर में रहने वाले खुजैमा पिता हकीमुद्दीन रिश्तेदार की शादी में शामिल होने खरगोन जा रहे थे. पिगडंबर में अपना स्वीट्स के पास उन्होंने नाश्ते के लिए कार रोकी. परिवार के साथ दुकान में चले गए, इसी बीच बदमाशों ने वारदात कर दी. कार में रखे जेवर और नकदी गायब मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. किशनगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी. इसमें बाइक सवार दो युवक वारदात करते नजर आए. पुलिस को संदिग्धों के हुलिए की जानकारी मिली है और इसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही है. किशनगंज थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

गुजरात में साइबर ठगी के मामले में फरार आरोपी इंदौर से पकड़ा

Sun Oct 25 , 2026
इंदौर. गुजरात में साइबर ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गुजरात पुलिस ने लसूडिया पुलिस की मदद से इंदौर से पकड़ा है. आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए गुजरात पुलिस के सुपुर्द कर दिया. गुजरात के सूरत ग्रामीण जिले के कडोदरा थाने में साइबर ठगी के […]

You May Like