सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता, झड़प में 3 घायल

मेडागास्कर में सैनिकों ने सत्ता पर अवैध कब्ज़ा करने की कोशिश का दावा किया। राजधानी में गोलीबारी हुई, तीन घायल। प्रदर्शन पानी, बिजली संकट से बढ़कर राजनीतिक आंदोलन बन गया।

अफ्रीकी देश मेडागास्कर के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को दावा किया कि देश में सत्ता पर अवैध और जबरन कब्ज़ा करने की कोशिश चल रही है। यह बयान तब आया जब कुछ सैनिक पिछले महीने शुरू हुए एक जनविरोध आंदोलन में शामिल हो गए। मेडागास्कर सरकार के खिलाफ पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन हो रहा।

प्रदर्शन में ज्यादातर प्रदर्शनकारी जेन-जी है जो नेपाल और केन्या में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन से प्रेरित है। ये आंदोलन 25 सितंबर2025 को शुरू हुआ था और राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना की सरकार के लिए अब तक की सबसे गंभीर चुनौती बन चुके हैं। खास बात यह है कि जिन CAPSAT सैनिकों ने 2009 में राजोइलिना को सत्ता में लाने में मदद की थी, अब वही उनके खिलाफ हो गए हैं।

Next Post

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

Mon Oct 13 , 2025
मुंबई, 13 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 451.66 अंक नीचे 82,049.16 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 429.66 अंक (0.52 […]

You May Like