गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार

मुंबई, 13 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 451.66 अंक नीचे 82,049.16 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 429.66 अंक (0.52 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 82,071.16 अंक पर था।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 108.05 अंक की टूटकर 25,177.30 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 126.35 अंक यानी 0.50 फीसदी नीचे 25,159 अंक पर था।

आईटी, धातु, बैंकिंग, वित्त और रियलिटी समूहों की कंपनियों में बिकवाली अधिक देखी गयी।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, एलएडंटी, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे। वहीं, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान में थे।

 

Next Post

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए जारी हुयी अधिसूचना

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली 13 अक्टूबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। इसी के साथ पंजाब के तरनतारन, राजस्थान की अंता, ओडिशा के नुआपारा और केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर विधानसभा की नगरोटा व बडगांव की रिक़्त सीटाें के उपचुनावों के […]

You May Like