राजस्व वसूली में रीवा नगर निगम प्रदेश में प्रथम

रीवा। नगर पालिक निगम रीवा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व वसूली के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. 5 लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगमों की श्रेणी में जारी कलेक्शन ग्रोथ रिपोर्ट के अनुसार रीवा नगर निगम ने न केवल सर्वाधिक राजस्व संग्रह किया, बल्कि ओवरऑल प्रतिशत वृद्धि में भी प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

रीवा नगर निगम ने कुल 58.89 करोड़ रुपये (वित्तीय वर्ष 2024-25) के मुकाबले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 82.41 करोड़ रुपए का उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए सर्वाधिक राजस्व संग्रह किया, जो प्रदेश में शीर्ष स्थान पर रहा. राजस्व के विभिन्न मदों सम्पत्तिकर,जलकर,किराया, विविध आय, भवन अनुज्ञा में संतुलित और प्रभावी वसूली रणनीति के चलते यह सफलता प्राप्त हुई है. इस उपलब्धि के पीछे निगम प्रशासन द्वारा चलाए गए विशेष अभियान,नवाचार, लोक अदालत के माध्यम से दी गई छूट, करदाताओं को जागरूक करने के प्रयास एवं सतत मॉनिटरिंग एवं कर्मचारियों की अथक प्रयास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. नगर निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने समन्वित प्रयास करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.निगम प्रशासन ने इस सफलता का श्रेय शहरवासियों के सहयोग, करदाताओं की जागरूकता एवं निगम कर्मचारियों की मेहनत को दिया है.

Next Post

स्कूटर से ढोया हजारों टन अनाज, MP में सड़ गया 10 लाख मीट्रिक टन गेहूं: पटवारी 

Sat Apr 4 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की खाद्यान्न उपार्जन, भंडारण और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था में व्यापक भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलता और राजनीतिक संरक्षण के गंभीर आरोप लगाते हुए इसे “संगठित लूट” करार दिया है, जो किसानों के अधिकारों और खाद्य सुरक्षा को खतरे में डाल रही है। उन्होंने दावा […]

You May Like