जबलपुर: नगर निगम और मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा अमृत जल योजना के अंतर्गत ग्वारीघाट से लेकर रांझी तक बिछाई जा रही पानी की पाइपलाइन का कार्य जिस गति से चल रहा है उसे देखकर लगता है वर्षाकाल में बहुत बड़ा हादसे का सबब बन जाएगा जगह-जगह पाइपलाइन के लिए गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं जो दुर्घटना को न्योता दे रहा है जहां पर पाइपलाइन डाली गई है उसके ऊपर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है एक वर्ष के अंदर 1.5 करोड़ की सड़क पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान विधायक लखन घनघोरिया के द्वारा अतिकर्मण हटा कर बनाई गई थी.
ताकि रोड़ पर लोग सुचारू रूप से चल परंतु स्थिति वास्तु स्थिति से प्रति कुल है बरसात में अगर पानी गिरेगा तो वह धस जाएगी और हादसा कभी भी हो सकता है। इस दौरान चुंगी चौकी कांचघर व्यापारी संघ के संजू भोजक, सरमन रजक, एडवोकेट सुधीर शर्मा, डॉ रमा कांत रावत, अतुल गुप्ता, डॉ बालमुकुंद यादव, राजेश पराग विक्की विश्वकर्मा, राजेश मंझार, निक्की बेन, सुनील तिवारी, एडवोकेट अभिषेक शुक्ला, मुकुल यादव, गोपी प्रजापति, दिलीप रैकवार, गगन प्रजापति, राजेश कोल ने जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।
