ट्रेन के सामने कूदकर ठेकेदार ने की आत्महत्या

उज्जैन। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह पहुंचे युवक ने ट्रेन के आते ही छलांग लगा दी। टकराने पर सिर में लगी चोट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते पंवासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल चिमनगंज थाना क्षेत्र का होना सामने आया। पुलिस ने युवक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की है।

पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि सुबह 9 बजे के लगभग गैस गोदाम के समीप ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश पड़ी होने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पहुंचने पर जानकारी मिली कि युवक ने ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या की है। मामले की जांच शुरू की गई लेकिन घटनास्थल चिमनगंज थाना क्षेत्र का होना सामने आया। चिमनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक युवक की बॉडी चरक अस्पताल ले जाई गई और उसकी पहचान के प्रयास शुरू किये। आधार कार्ड मिलने पर उसका नाम राजकुमार पिता पूरा लाल चौहान उम्र 46 वर्ष निवासी कंचनपुरा मक्सी रोड होना सामने आया। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। जो चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे थे। चिमनगंज थाना पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम किया गया है। फिलहाल परिजन काफी गमगीन थे और कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे जिसके चलते युवक के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। सिर्फ इतना बताया गया कि वह ठेकेदारी का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या फिर आर्थिक परेशानी के चलते उसने ट्रेन के सामने खुद कर आत्महत्या की है। परिजनों के बयान और जांच के बाद घटना की वजह सामने आ पाएगी।

Next Post

उज्जैन बडऩगर मार्ग पर दुर्घटना, एक की मौत

Tue Jun 30 , 2026
उज्जैन। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया उज्जैन बडऩगर मार्ग चंदू खेड़ी के समीप दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत होना सामने आया दूसरा गंभीर रूप से घायल था। दोनों की […]

You May Like