
उज्जैन। चिंतामण थाना पुलिस ने बताया उज्जैन बडऩगर मार्ग चंदू खेड़ी के समीप दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना मिली थी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक की मौत होना सामने आया दूसरा गंभीर रूप से घायल था। दोनों की पहचान करने पर मृतक का नाम बने सिंह चौधरी निवासी बडऩगर और घायल का नाम जीवन चौधरी सामने आए। दोनों रिश्ते में जीजा साले लगते थे। परिजनों को जानकारी दी गई शाम को उज्जैन पहुंचे परिजनों ने बताया कि बने सिंह जीजा है और जीवन साला लगता है। दोनों बाइक से उज्जैन आए थे और वापस ग्राम नवा जीवन चौधरी के यहां लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज देखकर दुर्घटना का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
