गांजा तस्कर को 10 साल की सजा, एक लाख रुपए जुर्माना

जबलपुर। एनडीपीएस के विशेष न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार सिंह ने गांजा तस्करी के आरोप में विदिशा निवासी विजय दांगी को दस साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 15 दिसंबर 2024 को तिलवारा पुलिस ने आरोपी को बिना नंबर की बाइक में पकड़ा। तलाशी में युवक के बैग से 23 किलों 400 ग्राम गांजा मिला। एजीपी अरविन्द जैन के तर्क सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी को सजा सुनाई।

Next Post

अतिक्रमणकारी चिन्हित कर ठंडे बस्तें में डाल दिया मामला

Fri Jul 17 , 2026
जबलपुर। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ क्षेत्र में काबिज अतिक्रमणकारियों को पूर्व आदेश के तहत चिन्हित कर मामले को ठंडे बस्तें में डाले जाने का आरोप लगाने वाले मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले में एसडीओं विजयराघवगढ़, […]

You May Like