भोपाल: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. इन्दर सिंह परमार ने शनिवार को द इंटीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की भोपाल शाखा द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में नवदीक्षित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उपाधि प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नवदीक्षित सीए से ईमानदारी, पारदर्शिता और पेशेवर मूल्यों के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में संस्था के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
