पटवारी ने चार संभागों में कांग्रेस संगठन की समीक्षा की

विशेष संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल में जबलपुर, सागर, नर्मदापुरम और इंदौर संभागों की संगठनात्मक समीक्षा बैठक की। बैठक में संगठन की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जिला एवं विधानसभा स्तर पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

बैठक में पार्टी का जनाधार बढ़ाने, जमीनी स्तर पर संगठनात्मक नेटवर्क मजबूत करने और आगामी अवधि के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।

कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कमले, प्रदेश महामंत्री गौरव रघुवंशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

जीतू पटवारी ने जिला, विधानसभा और बूथ स्तर पर संगठन को लगातार सक्रिय रखने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने और पार्टी की निर्धारित रणनीति के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का आह्वान किया।

बैठक में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और प्रदेशभर में आम लोगों के साथ कांग्रेस का संवाद मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

Next Post

शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं: उप मुख्यमंत्री

Fri Oct 23 , 2026
रीवा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन आम नागरिकों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. शासन की इन कल्याणकारी योजनाओं से आम व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान आप की सरकार आपके […]

You May Like