ट्रेन से उतरते समय फिसला पैर, सिक्योरिटी गार्ड की मौत

इंदौर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर मंगलवार रात ट्रेन से उतरते समय एक सिक्योरिटी गार्ड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक मोहम्मद इजराइल (निवासी महू) इंदौर की एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। वे नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए ट्रेन से इंदौर पहुंचे थे.मंगलवार रात महू से इंदौर आने वाली ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के दौरान मोहम्मद इजराइल उतरने लगे.

ट्रेन की गति धीमी होने पर उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वे ट्रेन की चपेट में आ गए. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पटरियों से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. देर रात परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई. पुलिस अब घटना के कारणों का पता लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

Next Post

ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी

Wed Oct 28 , 2026
भिंड:लहार में एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने कार्यवाही करते हुए परसाला मोड़ पर ओवरलोड रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है जिसे रौन थाने के सुपुर्द किया गया है। क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार रोकने के मकसद से यह कार्रवाई की गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like