स्टैच्यू ऑर्डर के नाम पर युवती से ठगी

जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत त्रिमूर्तिनगर में रील देख रही युवती साइबर ठग के चुंगल में फंस गई और स्टैच्यू ऑर्डर के नाम उससे हजारों रूपए ठग लिए गए। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक अंकिता उपाध्याय 34 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह परीक्षाओं की तैयारी कर रही है उसका बैंक अकाउण्ट पंजाब नेशनल बैंक शाखा विजयनगर व दूसरा बैंक खाता आईसीआईसीआई बैंक खाता इलाहाबाद बैंक शाखा माढ़ोताल में है, एवं उसकी मॉ स्नेहलता उपाध्याय का बैंक अकाउण्ट इलाहाबाद बैंक शाखा माढ़ेाताल में है, जिसमें मोबाइल नम्बर लिंक है, वह अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम चलाती है वे इंस्टाग्राम चला रही थी जिसमें एक थ्रीडी स्टैच्यू का ऐड आया उसने एड देखकर रील में दिख रहे नंबर में क्लिक किया जिससे उसका व्हाटसएप नम्बर कनेक्ट होने से मैसेज आया, उसने आये हुये मैसेज में फार्मेट को भर दिया। इसके बाद ऑर्डर व रिफंड के नाम पर 26 हजार 611 रूपए ऐंठ लिए गए लेकिन आज तक उसे ऑर्डर नही मिला।

Next Post

डिफेंडिंग चैंपियन राजपूताना रॉयल्स ने पृथ्वीराज योद्धा को हराया

Thu Oct 8 , 2026
हैदराबाद, 08 अक्टूबर (वार्ता) राजपूताना रॉयल्स ने आर्चरी प्रीमियर लीग के दूसरे एडिशन में भी बुधवार को हैदराबाद में पहले मैच में पृथ्वीराज योद्धा को 5-3 से हराकर शुरुआत में ही बढ़त बना ली। कंपाउंड आर्चर ओजस देवताले और दुनिया की नंबर 1 एला गिब्सन ने शुरुआत में हाई-स्कोरिंग तीरों […]

You May Like