श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 8,815 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था जम्मू से रवाना

जम्मू, 07 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 8,815 तीर्थयात्रियों का छठा जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि 8,815 तीर्थयात्री आज सुबह जम्मू आधार शिविर से 363 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में रवाना हुए।

इस जत्थे में 3,989 तीर्थयात्री बालटाल आधार शिविर और 4,826 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए जा रहे थे। यह काफिला कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगे बढ़ा। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंतज़ाम किए है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे पक्का रजिस्ट्रेशन मिलने और अपनी तय यात्रा की तारीख पर ही यात्रा करें, क्योंकि बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसी भी तीर्थयात्री को आधार शिविर तक जाने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत दो जुलाई को जम्मू से यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

 

Next Post

पदोन्नति में आरक्षण संबंधी मामले की सुनवाई आज

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित प्रमोशन में आरक्षण विवाद में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार तस्वीर साफ हो गई है। हाईकोर्ट ने मामले को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ के समक्ष आज सात जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। आधिकारिक काज […]

You May Like