
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है और इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता है।
श्री गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि छात्र, युवा, पत्रकार और इंडिया गठबंधन लोग अलग-अलग बैनरों के तहत प्रदर्शन कर रहे हैं और इन सबका उनका उद्देश्य एक ही है। ये सभी प्रदर्शन देश के नागरिकों द्वारा अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर भारत की जनता का है और इसे जनता के अधिकार में फिर से लाया जाएगा।
