एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, स्क्वॉड ड्रिल करवाई

जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। परेड पर अधिकारी, कर्मचारियों से स्क्वॉड ड्रिल करवाई। पुलिस अधीक्षक के परेड ग्राउंड पहुंचने पर रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य द्वारा सलामी दी गयी, तत्पश्चात परेड प्रारम्भ हुई।

जनरल परेड के बाद परेड पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये एसपी ने अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियों को पुरूस्कृत किया गया। प्लाटूनों द्वारा की गयी अलग-अलग ड्रिल, आर्म्स ड्रिल एवं यातायात प्लाटून द्वारा की गयी मैनुअल यातायात संकेत ड्रिल को देखा गया।

Next Post

शराबी ड्राइवर को छोड़ा, कार को पहनाई हथकड़ी

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: एक शराबी ड्राइवर को छोड़कर उसकी कार को हथकड़ी पहनाकर थाने में खड़ा कर दिया गया। मामला लॉर्डगंज थाने का है, जहां कार को आरोपी की तरह हथकड़ी लगाई गई। इसका वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही हैं। लॉर्डगंज थाना परिसर में खड़ी सफेद रंग […]

You May Like