तेज रफ्तार कार ने पुलिस मोबाइल को मारी टक्कर, सब-इंस्पेक्टर समेत दो घायल

इंदौर: किशनगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर पुलिस की गश्ती मोबाइल को टक्कर मार दी. हादसे में पुलिस वाहन पलट गया और गश्ती अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए. आरोपी चालक मौके से फरार हो गया.पुलिस के अनुसार फरियादी कुंदन चौहान (50) निवासी ग्राम हरसोला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि टीही पुलिया के आगे एबी रोड पर एक अज्ञात कार चालक गलत साइड से ओवरटेक करते हुए तेज गति में आया.

उसने पहले आगे चल रही बाइक नम्बर एमपी 09 डीएम 0774 को टक्कर मारी, जिसमें दो लोग सवार थे. इसके बाद कार चालक ने नियंत्रण खोते हुए पुलिस मोबाइल एमपी 03 ए 7082 को टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में वाहन के कांच, गेट, बोनट, हेडलाइट, इंडिकेटर सहित इंजन तक को नुकसान पहुंचा. घटना में गश्त पर तैनात उपनिरीक्षक मुनेश यादव को कंधे, हाथ, पीठ और गर्दन में चोटें आईं, वहीं फरियादी कुंदन को भी गर्दन, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

रेस्टोरेंट में चोरी, युवक गिरफ्तार, नकदी, सिगरेट पैकेट और बैग ले गया आरोपी

Thu Apr 16 , 2026
इंदौर: छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में स्थित एक रेस्टोरेंट में रात के समय चोरी का मामला सामने आया है. आरोपी रेस्टोरेंट में घुसकर नकदी और सामान चुराकर ले गया.पुलिस के अनुसार मुकेश चौकसे (56) निवासी क्लर्क कॉलोनी, परदेशीपुरा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके महाकाली रेस्टोरेंट (सरवटे बस स्टैंड के […]

You May Like