
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें वैदिक घड़ी भेंटकर शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान मंत्रालय से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
