सीमा पर पाकिस्तानी फायरिंग में तीन नागरिकों की मौत, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

श्रीनगर, 07 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेनाओं के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमलों के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर देर रात भारी गोलाबारी की जिसमें तीन नागरिकों की मौत हो गयी।

सेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

सेना ने कहा है कि उसकी ओर से पाकिस्तान की अंधाधुंध फायरिंग का करारा जवाब दिया जा रहा है।

इससे पहले, देर रात के बाद ही भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। भारत ने कुल मिलाकर नौ ठिकानों को निशाना बनाया।

बयान में कहा गया, “हमारी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुलीमापी और गैर-बढ़ाने वाली प्रकृति की रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों का चयन करने और उन ठिकानों पर हमले के तरीके में काफी संयम बरता है।” ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।

भारत ने कहा, “हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

Next Post

राशिफल-पंचांग : 07 मई 2025

Wed May 7 , 2025
पंचांग 07 मई 2025:- रा.मि. 17 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल दशमीं बुधवासरे दिन 12/35, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रे रात 8/23, व्याघात योगे रात 2/59, गर करणे सू.उ. 5/27 सू.अ. 6/33, चन्द्रचार सिंह रात 2/51 से कन्या, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3. —————————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: बुधवार […]

You May Like