विद्यार्थियों ने रंगों से उकेरी मेरे सपनों के भारत की कल्पना

शाजापुर, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई.

प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन, प्रो. मीनू गिडवानी और सेवा संकल्प अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. श्वेता चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चरण में महाविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में सहभागिता की. चित्रकला में शिरोमणी सरिया प्रथम, यशिका अस्ते द्वितीय और तृतीय स्थान पर सलोनी चंदेल व ममता परमार रही. वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आस्था मालवीया, द्वितीय अंशा कारपेंटर और तृतीय कौशल्या पुष्पद रही.

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी

जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में रोहित कराड़ा प्रथम, कृष्णपाल सिंह द्वितीय और आस्था मालवीय तृतीय रही. इसी प्रकार चित्रकला में प्रियंका राठौर प्रथम, अनुज राठौर द्वितीय और मायका सिसोदिया तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को मंचासीन अतिथियों ने प्रमाण-पत्र का वितरण किया.

पोस्टर का अवलोकन किया

चित्रकला प्रतियोगिता के पोस्टर का प्रभारी प्राचार्य डॉ. एसके तिवारी, नैक एवं आईक्यूएससी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार बोडाने, डॉ. आरसी चौहान ने अवलोकन किया. संचालन समिति सदस्य डॉ. दिलीप माहेश्वरी और डॉ. शिवराजसिंह राठौर ने किया. इस दौरान डॉ. बीएल मालवीय, डॉ. प्रवीण कुमार सोनी, प्रो. अभिषेक पाटीदार, प्रो. अरविंद शर्मा, डॉ. राजीव कुमार शर्मा, प्रो. प्रतिका परमार, प्रो. ज्योति मंडलोई, प्रो. आशीष उपाध्याय, प्रो. दीपिका गुप्ता, डॉ. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. उत्तम उपाध्याय, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. संजय राठौर, डॉ. सचिन कवठेकर, डॉ. अरविंद मेवाड़ा, डॉ. सीमा बैरागी, डॉ. संदीप कुमार सिंह, कामिनी राजपूत, सपना महाजन उपस्थित रहे.

Next Post

हाईवे पर फिर बरसे पत्थर, पुलिस की नींद कब टूटेगी?

Mon Sep 28 , 2026
धामनोद (धार). मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नया गणेश घाट एक बार फिर पत्थरबाजों के आतंक से दहल उठा। रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घाट से गुजर रहे 8 से 10 वाहनों पर अंधाधुंध पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में […]

You May Like