कटिहार : बस और पिकअप वैन के बीच हुयी टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

कटिहार, 11 अप्रैल (वार्ता) बिहार में कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को बस और पिकअप वैन के बीच हुयी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी तथा 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गेड़ाबाड़ी के समीप बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 25 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कैंप कर रहे हैं।

 

 

Next Post

छोटी उम्र, बड़ा हौसला: साक्षी जायसवाल ने संभाली जनपद सीईओ की कमान

Sat Apr 11 , 2026
सीधी। जिले से एक बेहद प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक पहल सामने आई है, जिसने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पैगमा आबाद में माध्यमिक शाला की कक्षा 8 की छात्रा साक्षी जायसवाल ने “संकल्प से समाधान शिविर” के तहत एक […]

You May Like