दर्शन करने गई युवती को नमस्ते कर मारा चाकू 

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत रामायण मंदिर के पास दर्शन करने गई एक युवती पर दो अज्ञात बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले युवती से नमस्ते किया और फिर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मना करने पर सिर पर चाकू मारकर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि गुप्तानगर निवासी 26 वर्षीय जयन्ती यादव मेडिकल कॉलेज के सामने मैगी और चाय का ठेला चलाती हैं, वह अपनी सहेली प्रतिभा के साथ स्कूटी से रामायण मंदिर दर्शन करने गई थीं। उनके साथ उनके परिचित लकी ठाकुर और लक्ष्मी भी दूसरी गाड़ी से पहुंचे थे, जब जयन्ती मंदिर के पास अपनी स्कूटी खड़ी कर रही थीं, तभी दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने पहले उन्हें दीदी नमस्ते कहा और बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा कि तुम मेडिकल के सामने मैगी का ठेला लगाती हो और इसके तुरंत बाद शराब पीने के लिए 500 रुपये की मांग करने लगे। जब जयन्ती ने पैसे देने से साफ मना कर दिया, तो दोनों विवाद करने लगे। एक युवक ने जेब से चाकू निकाला और जयन्ती के सिर पर हमला कर दिया। हमले में युवती लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Next Post

छतरपुर जिला अस्पताल के SNCU वार्ड की उपलब्धि:नवजात शिशु मृत्यु दर घटकर 6.92 % दर्ज

Fri Apr 3 , 2026
छतरपुर। जिला अस्पताल स्थित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच नवजात मृत्यु दर घटकर 6.92 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो बीते वर्षों की तुलना में सबसे कम है। आंकड़ों के अनुसार, […]

You May Like