इंदौर: बुधवार को मुख्यमंत्री शहर में इंफोसिस परिसर में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (एसडीबी-2) का उद्घाटन करेंगे. इन्फोसिस का नया ब्लॉक मध्य भारत में प्रौद्योगिकी एवं एआई तंत्र को ओर मजबूत करेगा.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 सितम्बर को बिजनेस कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी सेवाओ की अग्रणी इंफोसिस के सुपर कॉरिडोर स्थित कैंपस में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे. इन्फोसिस ने नया ब्लॉक 3 लाख 30 हजार वर्ग फुट में बनाया है. इंफोसिस कंपनी इंदौर शाखा में 3300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं.
वर्तमान में कम्पनी द्वारा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं, बीमा, हेल्थकेयर, रिटेल, फार्मा और लाइफ साइंसेज तथा मैन्युफैख्रिंग क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को सहयोग प्रदान कर रही हैं. नए ब्लॉक में विस्तारित केंद्र क्लाउड, एप्लिकेशन डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तथा साइबर सुरक्षा में तकनीकी क्षमताओं को विकसित करेगा. कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विशेष अतिथि होंगे. कार्यक्रम में इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी जयेश संघराजका, कार्यकारी उपाध्यक्ष सुनील कुमार धरेश्वर, कार्यकारी उपाध्यक्ष सर्विस ऑफरिंग रजनीश मालवीय भी मौजूद रहेंगे.
