केंद्रीय जेल में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन

इंदौर: विजयादशमी के अवसर पर इंदौर की केंद्रीय जेल में पारंपरिक उल्लास के साथ शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया. जेल परिसर में सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले अस्त्र-शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया. जेल महानिदेशक वरुण कपूर और केंद्रीय जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने शस्त्रों का पूजन कर प्रदेश और देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं.
इस दौरान जेल महानिदेशक वरुण कपूर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि केंद्रीय जेल में गंभीर अपराधों के आरोपियों और सजायाफ्ता बंदियों को रखा जाता है. ऐसे में जेल के भीतर सुरक्षा, शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए शस्त्रों की आवश्यकता होती है. विजयादशमी पर शस्त्र पूजन इसी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

महानिदेशक ने जेल में बंद कैदियों को संदेश देते हुए कहा कि वे अपने भीतर की बुराइयों को त्यागें, अपने किए पर पश्चाताप करें और अपराध का रास्ता छोड़कर अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें. सजा पूरी होने के बाद समाज में लौटकर एक बेहतर और उपयोगी नागरिक के रूप में नई शुरुआत करें. केंद्रीय जेल अधीक्षक दिनेश नरगावे ने भी विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. समारोह में जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शस्त्र पूजन संपन्न हुआ.

Next Post

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें प्रभावित

Thu Oct 22 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 22 अक्टूबर (वार्ता) केरलम में परसाला रेलवे स्टेशन के पास बुधवार देर रात भूस्खलन होने से बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया जिससे कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुयी। यह घटना कल देर रात 02:19 बजे नेय्यत्तिनकारा-परसाला खंड में किलोमीटर 249 पर, परसाला रेलवे स्टेशन के पास हुई, […]

You May Like