टायर फटने से पलटे ट्रक में लगी आग 

सीहोर। इछावर मार्ग पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा टल गया. सीमेंट लेकर इछावर जा रहा एक ट्रक अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझा दिया.घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक रवि सीमेंट से भरा ट्रक लेकर सीहोर से इछावर की ओर जा रहा था. जैसे ही ट्रक भाऊखेड़ी जोड़ स्थित संस्कार स्कूल के पास पहुंचा, अचानक उसका अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया. टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क पर पलट गया. ट्रक पलटते ही उसमें से धुएं का गुबार उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई. घटना देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस एवं दमकल विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

Next Post

दक्षिण चीन सागर पर भारत का रूख स्पष्ट: नौवहन की स्वतंत्रता और विवादों का समाधान अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत होना जरूरी

Tue Jul 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) भारत ने दक्षिण चीन सागर पर अपना रूख स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह इस क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय नियमों के आधार पर नौवहन और उड़ान की स्वतंत्रता, बिना रूकावट के व्यापार और समुद्री विवादों के समाधान का पक्षधर है। विदेश मंत्रालय […]

You May Like