राहुल गांधी ने भगवंत मान को घेरा, बोले- पंजाब का CM हर शाम नशा नहीं कर सकता

संगरूर। पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। संगरूर में आयोजित ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा निशाना साधा। राहुल गांधी ने भगवंत मान के सांसद रहने के दिनों का जिक्र करते हुए दावा किया कि वे सुबह 11 बजे ही उनके मुंह से शराब की गंध महसूस करते थे।

राहुल गांधी ने कहा कि भगवंत मान का शराब पीना उनका निजी मामला है, लेकिन जब पंजाब नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, तो मुख्यमंत्री भी हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से जूझ रहे पंजाब में मुख्यमंत्री की भूमिका और जिम्मेदारी बेहद अहम है।

Next Post

सागर संभाग मे नशे मे वाहन चलाने के मामले मे 501 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Wed Nov 4 , 2026
सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त दिलीप कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नर कार्यालय में परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभाग के सभी जिलों के जिला परिवहन अधिकारियों से पिछले तीन माह में वाहनों की जांच और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई। […]

You May Like