बिहार में बाढ़ की तबाही पर राहुल ने जताया दुख, पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद की अपील

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया ”एक्स” पर लिखा कि इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं हैं और त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ उनकी सहानुभूति है।
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद करने की अपील करते हुए सरकार और प्रशासन से राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाकर पीड़ितों को ज़रूरी सहायता जल्द पहुंचाने की अपेक्षा की है।

Next Post

लव मैरिज करने के बाद नहीं रहना चाहती पति के साथ

Tue Sep 15 , 2026
जबलपुर:लव मैरिज करने के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक तथा जस्टिस बी पी शर्मा की युगलपीठ ने याचिकाकर्ता के पति को हिन्दू मैरिज एक्ट के तहत आवेदन दायर करने की स्वतंत्रता प्रदान की है। इसके पूर्व पिता के द्वारा […]

You May Like