इंदौर: खजराना थाना क्षेत्र में एक विवादित भूखंड को लेकर दिनदिहाड़े झगड़ा हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे पर गोली मारकर आत्महत्या करने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
शिकायतकर्ता 30 वर्षीय सद्दाम पटेल निवासी गोया रोड, खजराना ने बताया कि उन्होंने बाबा फरिद नगर का प्लाट नंबर 02 से खरीदा था. 25 सितंबर को जब वह प्लाट पर निर्माण कार्य के लिए गए, तो 47 वर्षीय अनीस पटेल वहां पहुंच गए और दावा किया कि यह जमीन उनका है.
सद्दाम ने जब अपने खरीदी के दस्तावेज़ दिखाने की कोशिश की, तो अनीस ने धमकी दी कि यदि उन्होंने काम किया तो वह गोली से आत्महत्या कर लेंगे. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गवाहों और दस्तावेजों की पड़ताल जारी है, ताकि जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा सके.
