हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत:बाइक से गया था भिंड

भिंड: भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैअटेर रोड स्थित उदोतगढ़ गांव निवासी 24 वर्षीय सुग्रीव पुत्र सावले धानुक किसी निजी कार्य से बाइक से भिंड आ रहा था। जब वह भारौली तिराहे के पास पहुंचा, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सुग्रीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिंड ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Next Post

कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में युवक की मौत

Wed Apr 15 , 2026
ग्वालियर: मालनपुर के पास कार और बाइक की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like