शरीर पर डाला खौलता हुआ दूध, युवक झुलसा

जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में चाय पान टपरा संचालक ने ग्राहक के शरीर पर गर्म दूध डाल दिया जिससे ग्राहक बुरी तरह झुलस गया, उसे तत्काल उपचार के अस्पताल ले जाया गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को उमाशंकर केरी 28 वर्ष निवासी हृदयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजेश काछी के चाय पान टपरा में गुटका लगवाने के लिये गया, राजेश काछी से गुटका लगाने के लिये कहा तो राजेश काछी बिना किसी बात के जातिगत शब्दों का प्रयोग करने लगा, मना किया तो राजेश काछी ने गर्म दूध डाल दिया जिससे गले में जल गया है, राजेश काछी बोला दुबारा मेरी दुकान आया तो जान से खत्म कर दूंगा।

Next Post

चलती बस में चालक को आया अटैक

Tue Apr 29 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना क्षेत्र में चलती बस के दौरान चालक को हार्ट अटैक आ गया। हादसे के बाद बस दो वाहनों से टकरा गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। तिवारी ट्रेवल्स की बस सागर से होते हुए. बस स्टैंड में यात्रियों को छोड़कर प्रवेश कर रही थी तभी आईएसबीटी […]

You May Like