बुंदेलखंड में पर्यटन: सागर की लाखा बंजारा झील में जलकीड़ा केंद्र का भूमि पूजन

सागर। मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक धरोहरों के विकास के लिए संकल्पित है। इसी कड़ी में सागर जिले की ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील में 196 लाख की लागत से बनने वाले वोट क्लब जलकीड़ा केंद्र का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इन क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि रामराजा सरकार में 200 करोड़ की लागत से राम राजा लोक का निर्माण कार्य प्रगति पर है, वहीं चित्रकूट और बांदकपुर में भी महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाएं चल रही हैं। सागर के पुरातत्व संग्रहालय के विस्तार हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि लाखा बंजारा झील को दो भागों में बांटा गया है, जहां बड़े तालाब का विकास हो चुका है और छोटे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए सहायता अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जलकीड़ा केंद्र के निर्माण से पर्यटकों को जलक्रीड़ा की सभी सुविधाएं मिलेंगी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी रहेंगे। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने इस पहल को सागर के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि अब विकास की लहर थमने वाली नहीं है। उन्होंने पर्यटन विभाग का आभार जताया।

Next Post

मोदी की भोपाल यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा

Mon May 26 , 2025
भोपाल, 26 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 31 मई को भोपाल में हो रहे महिला सशक्तिकरण और स्वावलम्बन महासम्मेलन में पधार रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई के त्रि शताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर यह विशेष महासम्मेलन हो […]

You May Like