वंदे मातरम के 150 वर्ष: मप्र से उठेगा राष्ट्रगान का जन-स्वर, 10 संभागों व 10 विशेष स्थलों से कल होगी शुरुआत

भोपाल। स्वर्गीय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को जन-उत्सव के रूप में मनाने जा रही है। शुक्रवार, 7 नवंबर को सुबह 11 बजे इस राष्ट्रगीत के मूल स्वरूप में सामूहिक गायन के साथ प्रदेशव्यापी उत्सव का शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के शौर्य स्मारक पर तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

इस मौके पर स्वदेशी का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा। पूरे प्रदेश में यह अभियान 26 नवंबर संविधान दिवस तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक जिले और शैक्षणिक संस्थान को सहभागी बनाया जाएगा। दस संभागीय मुख्यालयों पर मंत्रीगण जनता के साथ वंदे मातरम गाएंगे, जबकि दस विशेष स्थलों जैसे सेठानी घाट (नर्मदापुरम), महाकाल लोक (उज्जैन) और शहीद स्मारक (रीवा, मुरैना, ग्वालियर, जबलपुर आदि) पर सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

यह आयोजन देशभक्ति, स्वदेशी भावना और संवैधानिक एकता के प्रतीक के रूप में नई पीढ़ी को वंदे मातरम के मूल संदेश से जोड़ेगा।

Next Post

ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों में विवाद, मारपीट और गर्म तेल से झुलसे दुकानदार

Thu Nov 6 , 2025
नीमच। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी कृषि उपज मंडी गेट पर गुरुवार सुबह ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई में बदल गया। इस दौरान गरम तेल गिर जाने से दोनों पक्षों के लोग झुलस गए। घटना में कुल तीन लोग घायल हुए […]

You May Like