ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों में विवाद, मारपीट और गर्म तेल से झुलसे दुकानदार

नीमच। बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी कृषि उपज मंडी गेट पर गुरुवार सुबह ग्राहकों को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई में बदल गया। इस दौरान गरम तेल गिर जाने से दोनों पक्षों के लोग झुलस गए। घटना में कुल तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, बघाना निवासी दीपक पिता राजेन्द्र पुरोहित (35) ने बताया कि वह अपने भाई पवन पुरोहित के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी पास की दुकान पर बैठे अनिल जैन पिता लाभचंद जैन व उनके पुत्र अमन और नमन से ग्राहकों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अनिल जैन और उनके बेटों ने हमला कर दिया और गर्म तेल गिरने से दीपक झुलस गया, जबकि उसके भाई पवन को भी चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष अनिल जैन ने बताया कि सुबह दुकान पर दीपक और पवन पुरोहित से ग्राहकों को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों भाइयों ने उनकी दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ की और मारपीट की। इस दौरान उनके सिर में चोट आई, जबकि बेटा नमन गर्म तेल से झुलस गया। मारपीट की इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर बघाना थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर लीं। पुलिस ने एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों के आधार पर क्रॉस कायमी करते हुए मारपीट, गाली-गलौज और झगड़े की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Next Post

भत्ते के लिए प्रत्येक तीन माह में व्यक्तिगत रूप से करना पडता है सूचित

Thu Nov 6 , 2025
जबलपुर। पेंशन प्राप्त जिला न्यायालय के सेवानिवृत्त जज की एसोसिएशन ने जिला व सत्र न्यायालय के अनुमोदन के बिना भत्ता राशि जारी नहीं करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस संजीव कुमार सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ को सरकार की तरफ […]

You May Like