पुलिस पीड़ितों को न्याय और दोषियों को दंडित करे

सीधी। जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा नवीन थाना मड़वास का लोकार्पण किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। लोगों को सहूलियत देने के लिए थानों के परिसीमन का कार्य किया गया है। इसी क्रम में चौकी मड़वास का थाने में उन्नयन होने से क्षेत्रवासियों को सहूलियत होगी और कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। दोषी व्यक्तियों को दण्डित करने तथा पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाने का कार्य करें।

इस अवसर पर सांसद डॉ राजेश मिश्रा, विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय सिंह, डीआईजी राजेश सिंह, कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, देव कुमार सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

आतंक के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Fri May 2 , 2025
दमोह। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज दमोह में प्रदर्शन किया गया। जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद के खूब नारे लगे।प्रदर्शन के बाद हाजी कुतुब अली और जिला व शहर काजी ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर इस घटना के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like