कोर्ट में सरेंडर से पहले पकड़ा हत्या का आरोपी

ग्वालियर: होली की रात दो लोगों के बीच झगड़े में बोलने पर एक युवक ने सुरेंद्र कुशवाह के पेट में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस को सूचना मिली कि हत्या का आरोपी अमरजीत कुशवाह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा है। पुलिस ने कोर्ट के आसपास घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी कोर्ट पहुंचा, पुलिस ने उसे बाहर ही गिरफ्तार कर लिया। जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज चौराहा, हरेशिव गार्डन के पास 24 वर्षीय सुरेंद्र सिंह रहता था।

होली की रात वह अपने दोस्तों कपिल अग्रवाल और कपिल कुशवाह के साथ घूमकर घर लौट रहा था। तभी एबी रोड पर अमित यादव के घर के सामने उसने देखा कि अमरजीत कुशवाह किसी युवक से झगड़ा कर रहा था। सुरेंद्र, अमरजीत को जानता था, इसलिए उसने झगड़े में बीच-बचाव किया और अमरजीत को डांट भी दिया। अमरजीत ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके पेट और सीने के बीच में लगी थी। पुलिस हिरासत में आरोपी अमरजीत कुशवाह ने कहा कि मैंने उसे मना किया था कि मेरे बीच में मत बोलना, लेकिन उसे बीच में आने का बहुत शौक था। इसलिए उसे मार दिया। अब पुलिस उसके फरार साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Post

दादा गुरु ने पंडितों संग गौमुख घाट पर शुरू की नर्मदा मैया की पूजा

Tue Mar 18 , 2025
ओंकारेश्वर:दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा यात्रा सोमवार को कोठी ग्राम में जायसवाल अथिति गृह में रुकी थीं। जहां से आज सबेरे 8 बजे पैदल ओंकारेश्वर के लिए रवाना हुई फिर 9 बजे गौमुख घाट पर वह पंहुचे। उसके बाद विद्वान् पंडितो द्वारा नर्मदा मैया एवं कलश की पूजा शुरू करवाई।गई। […]

You May Like