
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के जस्टिस डीडी बंसल लग्जरी कार छोड़ साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे। मंगलवार 12 मई को उनका वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई।जानकारी के अनुसार जस्टिस डीडी बंसल करीब 3 किलोमीटर तक साइकिल चलाकर सिविल लाइंस स्थित निवास से हाईकोर्ट पहुंचे। इस दौरान रास्ते भर लोगों की नजरें उन पर टिकी रहीं। हाईकोर्ट परिसर पहुंचने पर भी कर्मचारियों और आम लोगों ने उन्हें उत्सुकता से देखा।
