आर वैशाली ने जीता फिडे विमेंस कैंडिडेट्स का खिताब, मांडविया ने दी बधाई

साइप्रस/ नयी दिल्ली 16 अप्रैल (वार्ता) भारतीय महिला शतरंज खिलाड़ी आर वैशाली ने फिडे विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रच दिया। वह यह खिताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस उपलब्धि पर वैशाली को बधाई दी। बुधवार को 14 राउंड के इस मुकाबले में आखिरी राउंड में कतेरीना लाग्नो को हराकर वैशाली ने खिताब अपने नाम किया।

इस खिताबी जीत के साथ ही उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाली विश्व चैंपियनशिप का टिकट मिल गया है, जहां उनका सामना चीन की जू वेनजुन से होगा।
केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए आर वैशाली को बधाई दी है। डॉ. मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ” भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। फिडे महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचने पर आर वैशाली को हार्दिक बधाई। पूरे भारत को आप पर गर्व है।”

Next Post

ईरान 'गैरकानूनी युद्ध के स्थायी अंत की शर्तों' को देता है प्राथमिकता : अराघची

Thu Apr 16 , 2026
तेहरान, 16 अप्रैल (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि देश पर थोपे गए “गैरकानूनी युद्ध के निर्णायक और स्थायी अंत की शर्तें” उनकी प्राथमिकता हैं और अमेरिकी मीडिया में उसके रुख को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ईरान की स्थिति […]

You May Like