‘स्लॉप’ शब्द बना ‘वर्ड ऑफ द इयर’

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अमेरिकी शब्दकोश मेरियम-वेबस्टर ने ‘स्लॉप’ (एसएलओप) को 2025 का ‘वर्ड ऑफ द इयर’ चुना है। मेरियाम-वेबस्टर के अध्यक्ष ग्रेग बार्लो ने सोमवार को कहा की यह एक परिवर्तनकारी तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा है जिसे लोगों ने रोचक, परेशान करने वाला और थोड़ा हास्यास्पद पाया है।

यह शब्द जेनरेटिव एआई के बढ़ते उपयोग के कारण इस साल खूब उपयोग में रहा। स्लॉप शब्द का उपयोग 1700 ईस्वी में नरम मिट्टी या कीचड़ के लिए किया जाता था। बाद में इसका उपयोग किसी ऐसी चीज के लिए किया जाने लगा, जिसका मूल्य नगण्य हो। वर्तमान में इसका उपयोग कम गुणवत्ता वाली डिजिटल सामग्रियों के लिए किया जाने लगा है, जिन्हें एआई का उपयोग करके बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।

Next Post

आर्याडॉटएजी का मुनाफा पहली छमाही में 39 प्रतिशत बढ़ा

Mon Dec 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) एग्रोटेक कंपनी आर्याडॉटएजी का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान 39 प्रतिशत बढ़कर 32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की समान छमाही में कंपनी ने 23 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। कंपनी ने सोमवार को वित्तीय […]

You May Like